{"_id":"5ebecfaf8ebc3e902a3e0ef7","slug":"corona-bareilly-news-bly405961530","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में पांच और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में पांच और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मुंबई के अलग-अलग स्थानों से आए पांच और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले बुधवार को नौ प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 15 हो गई है। इनमें 14 प्रवासी मजदूर और एक डॉक्टर हैं। यह सभी पहले से क्वारंटीन थे।
मुंबई के धारावी समेत विभिन्न स्थानों से 13 मई को प्रवासी मजदूर यहां आए थे। इन लोगों को निघासन और फूलबेहड़ स्थित क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया था। इनमें से 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में पांच मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन मजदूर ढकेरवा नानकार और दो मजदूर फूलबेहड़ के रहने वाले हैं। जबकि पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद मजदूरों को अलग-अलग कमरों में शिफ्ट करा दिया गया है। इनके संपर्क में आने वालों का सैंपल भी शनिवार को लिए जाएंगे।