{"_id":"6473bd3d1c836bf1bd0a056e","slug":"controversy-over-non-accommodation-of-rampur-passengers-in-roadways-bus-bareilly-news-c-4-1-166846-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस में रामपुर के यात्रियों को न बैठाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस में रामपुर के यात्रियों को न बैठाने पर विवाद
Mon, 29 May 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लंबे रूट की बसों में बीच की सवारियां बैठाने को लेकर परिचालक आनाकानी कर रहे हैं। रविवार को मिलक और रामपुर की सवारियों को बस में बैठाने से इन्कार करने पर पुराना बस स्टैंड पर परिचालक और यात्री के बीच विवाद हो गया। शिकायत पर आरएम ने रुहेलखंड डिपो के एआरएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बरेली से दिल्ली, हल्द्वानी, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाली बसों के परिचालक रास्ते के यात्रियों को बैठाना नहीं चाहते। इन दिनों ब्लॉक के कारण अक्सर ट्रेनों को रद्द किए जाने से यात्री बस स्टैंडों का रुख कर रहे हैं। रविवार को भी छह ट्रेनें रद्द रहीं। सुबह पुराना बस स्टैंड से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बस का परिचालक बस में सिर्फ दिल्ली की सवारियां बैठा रहा था। उसने रामपुर और मिलक के यात्रियों से बस में चढ़ने से मना कर दिया। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी तो स्टाफ के लोगों ने बीच बचाव करा दिया। कहासुनी के बाद परिचालक ने यात्रियों को बैठा लिया।
शुक्रवार को भी रुहेलखंड डिपो के परिचालक ने रामपुर से मुरादाबाद के यात्रियों को बस में बैठने से मना कर दिया था। इसकी शिकायत भी आरएम से की गई थी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रुहेलखंड और बरेली डिपो के एआरएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।