फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversy over goat entering the field, report of Dalit harassment

Bareilly News: खेत में बकरी के घुसने पर विवाद, दलित उत्पीड़न की रिपोट

Tue, 16 Jul 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Controversy over goat entering the field, report of Dalit harassment
बिशारतगंज। खेत में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलेई भगवंतपुर की निवासी दुर्गा देवी पत्नी रूप राम दिवाकर ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे खेत पर बकरी चरा रहे थे। अचानक बकरी नन्हे सैफी के खेत में चली गई, जिस पर नन्हे सैफी ने जातिसूचक शब्दों में गालियां दीं। दुर्गा देवी का आरोप है कि नन्हे सैफी की पत्नी नसीमा धारदार हथियार लेकर रूपराम के पीछे दौड़ी। रूपराम वहां से भागने लगे तो नन्हे व उनके पुत्र भोले ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा, जिससे उनके पति घायल हो गए। घायल का मझगवां सीएससी पर उपचार कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ आंवला करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed