{"_id":"6161fdec8ebc3e0ec11fb7e1","slug":"controversy-over-burial-of-dead-cow-in-izzatnagar-two-sides-came-to-the-fore-bareilly-news-bly462327211","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर में मृत गाय दफनाने को लेकर विवाद, दो पक्ष आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर में मृत गाय दफनाने को लेकर विवाद, दो पक्ष आए सामने
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफन कराया
बरेली। इज्जतनगर के आलोकनगर में मृत गाय मैदान में दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग सामने आ गए और हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर गिरधारीपुर के पास नदी किनारे दफन करा दिया।
लोगों ने बताया कि आलोकनगर मैदान में दो-तीन से एक गाय मृत पड़ी थी। लोगों की सूचना पर जेसीबी लेकर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने गाय को वहां के मैदान में गड्ढा खोदकर दफन कराने की बात कही। इस पर आसपास रहने वाले लोग विरोध करने लगे। वहीं, जमीन का मालिक उसी मैदान पर गाय दफन कराने की जिद करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा तो पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। फिर भाजपा नेता मिंटू सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ मृत गाय को गिरधारीपुर गांव के पास ले गए और वहां नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफन करा दिया।