{"_id":"6b0737f1a3024f08ee040234","slug":"controversy-erupts-after-a-shrine-like-structure-is-built-outside-a-house-and-draped-with-a-green-cloth-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7263-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के बाहर मजारनुमा ढांचा बनाकर डाली हरी चादर, बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के बाहर मजारनुमा ढांचा बनाकर डाली हरी चादर, बढ़ा विवाद
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में बुधवार को घर के बाहर मजारनुमा ढांचा बनाकर उस पर हरी चादर डालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी मिलने पर करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी महिपाल कई साल पहले हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बताया जाता है कि बुधवार को उन्होंने अपने घर के सामने मजार जैसा ढांचा बना दिया और उसके ऊपर हरी चादर डाल दी। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही करणी सेना के रिंकू सिंह कठेरिया, अजीत सिंह चौहान आदि पहुंच गए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह मानसिक बीमार है। ग्राम प्रशासक गुड्डू राजपूत ने बताया कि वह सुबह उनके घर जाकर चादर हटवा देंगे।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने अपने घर के सामने मजार जैसा कुछ बना रखा है और उसके ऊपर हरी चादर डाल दी है। ग्रामीणों ने बताया है कि संबंधित व्यक्ति मानसिक बीमार हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।