{"_id":"630bceeb6b7d275ea33069cc","slug":"contributes-65-to-gdp-bareilly-news-bly495829672","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की जीडीपी में 65 फीसदी शहरों का योगदान, नगरीय क्षेत्रों में तेजी से करने होंगे काम : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की जीडीपी में 65 फीसदी शहरों का योगदान, नगरीय क्षेत्रों में तेजी से करने होंगे काम : एके शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि देश की जीडीपी में शहरों का करीब 65 फीसदी योगदान है लिहाजा उनमें तेजी से काम कराना प्राथमिकता होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों का विकास और तेजी से होने से ही देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर और प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी।
नगर निगम की ओर से सर्किट हाउस में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान बोलते हुए एके शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 28 फीसदी जनता रहती है। सघन आबादी होने के कारण तमाम समस्याएं भी रहती हैं, ऐसे में शहरों में बुनियादी सुविधाएं देना चुनौती है। उन्होंने चिंता जताई कि शहरी क्षेत्रों के विस्तार से प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसका असर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचता है। इसके लिए पर्याप्त पौधरोपण होना चाहिए।
मंत्री ने जनता को भी उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। कहा, जनता एक कदम आगे बढ़ाएगी तो हम पांच कदम आगे बढ़ेंगे। इसी से देश विश्वगुरु बनेगा। कहा, नगर निगम के कराए गए इन निर्माणों का लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। उन्होंने 60 करोड़ से अधिक की 119 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी चाबी वितरित की। इस बीच मेयर डॉ. उमेश गौतम ने महानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने की मांग प्रभारी मंत्री के सामने रखी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाएं प्री नर्सरी कक्षाएं
बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नगर क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पंजीरी बांटने के लिए नहीं है। इनमें प्री नर्सरी स्कूल भी चलाए जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री इनका संचालन करें। उन्होंने पार्षदों से भी कहा कि वे अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को चमकाएं। एक पार्षद के शासन से आदेश जारी कराने की बात पर मंत्री ने कहा कि कागजों में काम नहीं करना है। प्रभारी मंत्री एके शर्मा व मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया।
स्वागत-सत्कार का चला लंबा दौर
डीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ जग प्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, मुख्य अभियंता नगर निगम भूपेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, अजीत कुमार सिंह आदि ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। सांसद संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक डीसी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, महामंत्री अधीर सक्सेना, सोमपाल शर्मा, अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, सीपी गुप्ता, निर्भय गुर्जर आदि मौजूद रहे।
तालाब का सुंदरीकरण देखा
प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से तैयार किए जा रहे संजय कम्यूनिटी हाल के तालाब का निरीक्षण किया। बोले, यह तालाब बरेली के पर्यटन स्थल के रूप में होगा।