{"_id":"57ae1f4f4f1c1be15bee69fc","slug":"contracts-for-hygienists-scramble-post-302-40-thousand-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा सफाई कर्मी के लिए मारामारी- पद 302, आवेदन 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा सफाई कर्मी के लिए मारामारी- पद 302, आवेदन 40 हजार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में 302 पदों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। 12 अगस्त को आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख थी। अंतिम दिन 10 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख निकलने के बाद अब इनकी छंटनी शुरू हो गई। इसके बाद आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने की उम्मीद है।
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के सात सौ से ज्यादा पद रिक्त हैं। शासन से 302 पदों पर संविदा पर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति मिली है। संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण है। बेरोजगारी की मारामारी को देखते हुए इन पदों की भर्ती में निर्धारित योग्यता के विपरीत ग्रेजुएट, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एलएलबी, बीएड, सिविल इंजीनियर से लेकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर रखा है। डाकघरों में आवेदकों की लंबी भीड़ लगी रही। संविदा सफाई कर्मियों के 302 पदों पर भर्ती के लिए 40 हजार से ज्यादा बेरोजगार लाइन में हैं। मतलब एक पद पर 132 से ज्यादा आवेदकों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। भर्ती के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह का कहना है कि शासना के नियमों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।