{"_id":"67881b2910facb79cd04998e","slug":"contract-workers-surrounded-the-office-of-the-chief-engineer-creating-ruckus-bareilly-news-c-4-lko1064-562113-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संविदा कर्मियों ने मुख्य अभियंता का कार्यालय घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संविदा कर्मियों ने मुख्य अभियंता का कार्यालय घेरा, हंगामा
विज्ञापन
बरेली। स्वाले नगर के पास 11 केवी लाइन ठीक करते समय बुधवार को संविदा लाइनमैन विनोद राठौर को करंट लगने के बाद संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए यहां देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बाद में कार्रवाई का भरोसा मिलने पर धरना खत्म कर दिया।
करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन विनोद राठौर का वर्टिकल व्यवस्था के तहत हाल ही में कार्यक्षेत्र बदला गया था। निविदा संविदा कर्मचारी संघ का आरोप है कि कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदलने के कारण उनको लाइनों के बारे में जानकारी नहीं है, ऐसे में हादसे हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता रणविजय सिंह से बात की। आरोप लगाया कि लाइन ठीक करते समय करंट आने के कारण लाइनमैन की यह हालत हुई है। उन्होंने कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव न करने की भी मांग की। मुख्य अभियंता की कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
-- -- -- -
मुख्यालय ने 55 साल पूरे कर चुके संविदा कर्मियों का ब्योरा मांगा
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय ने जिले में तैनात ऐसे संविदा कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा है जो अपनी उम्र के 55 साल पूरे कर चुके हैं। हाल ही में बिजली निगम में वटिर्कल व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों की संख्या में 20 फीसदी तक छंटनी का प्रस्ताव भी है। ऐसे में मुख्यालय स्तर से ब्योरा मांगे जाने के बाद छंटनी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। संवाद