{"_id":"655e6f7f6cb2d3f25409b07a","slug":"contract-for-vehicles-after-meeting-with-school-managers-bareilly-news-c-4-noi1138-291701-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूलों प्रबंधकों संग बैठक कर वाहनों का कराएं अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूलों प्रबंधकों संग बैठक कर वाहनों का कराएं अनुबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि स्कूलों के साथ वाहनों का अनुबंध कम है, यह स्थिति ठीक नहीं है। परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करें और वाहनों का अनुबंध कराना सुनिश्चित करें।
वह बुधवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह के साथ स्कूलों में चलने वाले वाहनों के अनुबंध के संबंध में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि समय सीमा और विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर अनुबंध होने चाहिए। तीन दिन में रिपोर्ट देने की बात कही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक महीने में 273 अनफिट वाहनों की जांच की गई तो इसमें 174 स्कूलों में खड़े पाए गए और नौ चलते मिले, जिन्हें बंद कर दिया गया है। बाकी 90 वाहनों को कबाड़ में कटवा दिया गया है।
-- -- -- -
जिन विद्यालयों में बूथ बने, वहां रैंप जरूर बनाएं : डीएम
बरेली। डीएम रविंद्र कुमार ने बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि जिन विद्यालयों में बूथ बनाए गए हैं, वहां दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जरूर बनवाएं। व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बहेड़ी व रामनगर ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब मिली। डीएम ने कहा कि लाभार्थियों को बताओ कि यदि समय पर निर्माण नहीं कराएंगे तो पैसा वापस हो जाएगा। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ऐसी महिलाओं की सूची बनाई जाए, जिनकी वार्षिक आय 50 से 70 हजार रुपये तक है। उन्हें एक लाख की श्रेणी में लाना है। ब्यूरो