फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract employees will boycott work in Bareilly on 17 January

Bareilly News: बरेली मंडल के संविदा कर्मचारी 17 जनवरी को करेंगे कार्य बहिष्कार, ये हैं मांगें

Wed, 11 Jan 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 04:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है। कर्मचारियों ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बरेली मंडल के सभी संविदा कर्मचारी 17 जनवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे।   

विज्ञापन
Contract employees will boycott work in Bareilly on 17 January
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले दो जनवरी से बरेली में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर संविदा कर्मचारियों का क्रमिक धरना जारी है। कर्मचारियों ने एलान किया है कि 17 जनवरी को बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के सभी संविदा कर्मचारी चीफ इंजीनियर कार्यालय पर एकत्र होकर आंदोलन को तेज करेंगे। 

विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जनवरी को पूरी तरह से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अभियंता और सभी जनपदों के अधिशासी अभियंताओं को कार्य बहिष्कार के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है। आंदोलन के तहत आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र पांडे आएंगे। 

विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

1. कर्मचारियों को हर महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए । 
2. कर्मचारियों का पीएफ हर महीने नियमित रूप से जमा कराया जाए ।
3. अब तक पीएफ में जो घोटाला हुआ है उसकी जांच कराई जाए ।
4. दोष सिद्ध किए बिना कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच हो कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाए ।
5. बिजली लाइनों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed