फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumption of alcohol will make sick city

शराब का सेवन बनाएगा बीमार सिटी

Tue, 05 May 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Consumption of alcohol will make sick city
शराब की कई बोतले के जाता एक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चिकित्सकों के मुताबिक शराब के सेवन से इम्यूनिटी घटेगी, बढ़ जाएगी संक्रमण की आशंका
विज्ञापन

बरेली। लॉक डाउन में अब सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का सशर्त निर्देश दे दिया है। ऐसे में पिछले करीब डेढ़ माह से शराब की बंद चल रही दुकानें खुलने पर लोगों की बेतहाशा भीड़ भी उमड़ी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों ने लोगों को शराब का अधिक सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और संक्रमण की चपेट में आसानी से आने की बात कह रहे हैं।

आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी का कहना है कि नशे से छुटकारा पाने का लॉकडाउन सही समय है। मगर, अब शराब की दुकानें खुल रही हैं। कई दिनों बाद शराब मिलने से जाहिर है कि लोग पूरे सुरूर में भी आएंगे। मगर, लोगों की यही कवायद उनके स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है। बताया कि शराब ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है। गले की नसों में खिंचाव करती है। इसके साथ ही, मानसिक स्थिति भी सही नहीं रहती। ऐसे हालात में रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होगी। ऐसे में कोरोना वायरस के संपर्क में लोग तेजी आ जाएंगे। वहीं, संक्रमण होने पर बिना प्रतिरोधक क्षमता के कोरोना के वायरस को मात देना भी मुश्किल है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अगर कोई सेवन कर रहा है तो बेहद हल्की डोज तक ही सीमित रहे। नशे से छुटकारा पाने के लिए प्राणायाम और ध्यान पर केंद्रित हो। जहां निरोगी काया होगी वहां खुशहाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed