फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers faced problems for four hours due to power cut students created ruckus in the university

Bareilly: बिजली कटौती से उपभोक्ताओं ने चार घंटे तक झेली परेशानी, विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा

Tue, 10 Jun 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 01:44 PM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से कुतुबशाह की जियारत फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। वहीं विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बिजली कटौती से नाराज छात्रों ने रात में हंगामा किया। 

विज्ञापन
Consumers faced problems for four hours due to power cut students created ruckus in the university
रात में धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कुतुबशाह की जियारत के पास स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से रविवार रात करीब पांच सौ उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। इस दौरान बजरिया इनायतगंज समेत आसपास के अन्य इलाकों की बिजली गुल रही। शाहदाना उपकेंद्र के कुतुबशाह की जियारत फीडर से पोषित कई इलाकों में तीन में से दो फेस भी गुल रहे। 

विज्ञापन


उपभोक्ता दो घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। मुख्य अभियंता ने मामले का संज्ञान लिया, तब जाकर फाल्ट को ठीक कराया गया। शाम सात बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। रात 11 बजे इसे ठीक किया जा सका। इधर, इसी फीडर का केबल जलने से शाम चार बजे से दो फेस गुल हो गए। इसे दुरुस्त कर शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी। 
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद पुराने शहर में जमाल की चक्की के पास जंपर में खराबी आ गई। शिकायत पर उसे भी ठीक किया गया। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई, पर 20 मिनट बाद ही अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। इस दौरान घेर जाफर खां, बजरिया इनायतगंज, सदन वाली मस्जिद इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता शाहदाना उपकेंद्र पहुंचे तो वहां बताया गया कि एक ही लाइनमैन है, जो दूसरी जगह फाल्ट ठीक करने गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने मामले का संज्ञान लिया तो कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फाल्ट को ठीक कर रात 11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।  तारों में लगी आग... चार घंटे ठप रही आपूर्ति : सिद्धार्थनगर में खंभे पर लटक रहे तारों के झुंड में आग लगने से चार घंटे की सप्लाई बाधित रही। पार्षद सुधा सक्सेना ने बताया कि आग लगने की सूचना देकर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई। मरम्मत के लिए डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे। 

33 केवी लाइन भी फेल
शाहदाना उपकेंद्र पर रविवार सुबह 11:05 बजे 33 केवी की लाइन फेल हो गई। इज्जतनगर में भी लाइन ब्रेकडाउन होने से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई मनीष के मुताबिक, चार घंटे बाद दोनों उपकेंद्रों के फाल्ट ठीक कर आपूर्ति को सुचारु किया गया। 

छात्रों ने की जनरेटर लगाने की मांग
रुहलेखंड विश्वविद्यालय में बिजली कटौती से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। छात्रावास में जनरेटर की व्यवस्था किए जाने और बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने की मांग की। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण ऐसी समस्या हुई थी। सोमवार को होने वाली परिसर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जल्द ही इसके लिए नई तिथि जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed