{"_id":"6805521a3552cf5e530bb437","slug":"construction-work-of-mudiya-jagir-road-which-has-been-in-bad-condition-for-17-years-has-started-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104098-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 17 वर्षों से खस्ताहाल मुड़िया जागीर रोड के निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 17 वर्षों से खस्ताहाल मुड़िया जागीर रोड के निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
बहेड़ी। 17 वर्षों से खस्ताहाल मुड़िया जागीर रोड के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
कस्बा देवरनियां और मुड़िया जागीर गांव के बीच जाने वाला मार्ग तकरीबन 17 वर्षों से खस्ताहाल था। इस मार्ग से गुजरना बेहद कठिन होता था। स्कूली बच्चे भी रोज परेशानी झेलते थे। सावन के महीने में कावड़ियां इस खस्ताहाल मार्ग से निकलते थे। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी।
कस्बा देवरनियां का यह मार्ग करीब 60 गांव को जोड़ता है। इस मार्ग से 10 से 15 हजार राहगीर रोजाना गुजरते हैं। इस परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत देवरनियां प्रशासन ने पैरवी कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, सीवरेज और जल निकासी योजना के तहत धनराशि को स्वीकृत कराया। अब सीसी रोड और नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं, अध्यक्ष कलीम अंसारी व ईओ अंकित गंगवार ने बताया कि सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। संवाद