फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of shops on village community land, fine imposed

Bareilly News: ग्राम समाज की भूमि पर कराया दुकानों का निर्माण, लगा जुर्माना

Sat, 01 Feb 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of shops on village community land, fine imposed
नवाबगंज। श्मशान भूमि उत्थान समिति ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां दुकानों का निर्माण करा डाला। समिति ने उन दुकानों को किराये पर उठा दिया। मामला कोर्ट में पहुंचने पर तहसीलदार कोर्ट ने भूमि पर कब्जा करने वाली समिति को बेदखल करने के साथ ही उनपर 17,400 रुपये का जुर्माना लगा दिया। तहसील नवाबगंज के ईंधजागीर में श्मशान भूमि स्थित है। श्मशान भूमि उत्थान समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री प्रेम प्रकाश रस्तोगी, सदस्य राजकुमार गुप्ता आदि ने इस भूमि में से 174 वर्ग गज भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराने के बाद उन्हें किराये पर उठा दिया। शिकायत मिलने पर हल्का लेखपाल ने समिति के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed