{"_id":"69d183d72822a3fbb003147f","slug":"construction-of-roads-that-had-been-stalled-until-now-has-begun-bareilly-news-c-4-bly1053-857547-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब तक ठप पड़ीं सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब तक ठप पड़ीं सड़कों का निर्माण शुरू
Sun, 05 Apr 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। तमाम वार्डों में महीनों से खोदी पड़ी सड़क अब फिर से बनना शुरू हो गई हैं। सड़के बनने से लोगों को राहत मिलेगी और साथ ही जलभराव आदि की परेशानियों भी कम होंगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में कई वार्डों में सड़क डालने के ठेके हुए थे, लेकिन ठेकेदारों ने सड़क खोदकर छोड़ दी। जब ठेकेदार महीनों सड़क बनाने के लिए वापस नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस समस्या को 23 मार्च के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया, जिसमें बाद मामले में नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने संज्ञान लिया और तमाम वार्डों में रुकी हुई सड़कों का काम दोबारा शुरू किया गया। ठेकेदारों को चेतावनी दी गई कि अगर समय पर काम नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीगंज के वार्ड 36 जौहरपुर के सर्वोदय नगर कॉलोनी में राजू से घर से लेकर देवीप्रसाद के घर तक की सड़क का निर्माण होना शुरू हो गया। इसी तरह शहर के वार्ड 42 चौधरी मोहल्ला में पड़ने वाले गढ़ी इलाके में जाने वाली सड़क करीब तीन माह से टूटी पड़ी थी, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। अब वहां भी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।