फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of road from Christian culvert to Biyabani Kothi completed

ईसाइयों की पुलिया से बियाबानी कोठी तक सड़क का निर्माण पूरा

Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of road from Christian culvert to Biyabani Kothi completed
एलईडी से जगमगाता सेटेलाइट पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इस सड़क के बनने से श्यामगंज में अब कम हो जाएगा यातायात का दबाव

विज्ञापन
बरेली। जलनिगम ने सीवर लाइन बिचाने के बाद ईसाइयों की पुलिया से बियाबानी कोठी तक सड़क निर्माण करा दिया है। इस सड़क के बन जाने से अब श्यामगंज में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और वहां जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
करीब सात महीने पहले जलनिगम ने ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गौंटिया तक सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया था। उस समय 10 दिन के लिए खुर्रम गौंटिया रोड पर यातायात रोकने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काम पूरा होने में सात महीने लग गए। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया और उसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

दूधिया रोशनी में नहाया सेटेलाइट पुल

बरेली। सेटेलाइट पुल पर बृहस्पतिवार से लाइटें जलनी शुरू हो गईं हैं। करीब दो महीने पहले पुल पर यातायात तो शुरू कर दिया गया, लेकिन सेतु निगम ने बिजली कनेक्शन नहीं कराया था, लिहाजा पुल अंधेरे में डूबा रहता था। इससे हादसे होने का भी खतरा बना रहता था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो सेतु निगम के अधिकारियों ने नगर निगम अफसरों से मुलाकात कर बिजली कनेक्शन कराया। बृहस्पतिवार से पुल पर लाइटें जलनी शुरू हो गईं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगानगर में भी जलने लगीं स्ट्रीट लाइटें

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की आवासीय परियोजना रामगंगानगर की सड़कों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से लाइटें जलने लगी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed