{"_id":"65f645ec753f0855e302f375","slug":"constable-suspended-who-accused-for-misdeeds-girl-in-bareilly-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीतापुर की युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित, शादी का झांसा देकर लूटी थी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीतापुर की युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित, शादी का झांसा देकर लूटी थी आबरू
Sun, 17 Mar 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2024 07:06 AM IST
सार
पीड़ित युवती ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही नितिन कुमार को बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। युवती ने बुधवार रात बरेली कोतवाली में नितिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके मामा ने बिल्हारी शाहजहांपुर निवासी नितिन कुमार से रिश्ते की बात की थी। इसके बाद नितिन उससे फोन पर बात करने लगा। नितिन ने बताया कि वह सेना में है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। बाद में पता लगा कि नितिन बरेली पुलिस लाइन में सिपाही है।
विज्ञापन
नितिन ने अयोध्या, लखनऊ और बरेली के होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जरूरत बताकर 75 हजार रुपये भी ले लिए थे। शादी का दबाव बनाने पर नितिन ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह से शिकायत के बाद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। कोतवाल डीके शर्मा की रिपोर्ट पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने शनिवार को आरोपी सिपाही नितिन को निलंबित कर दिया।