Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, पत्नी से झगड़े के बाद खुदकुशी की चर्चा
बरेली के सीबीगंज में एक सिपाही का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से सिपाही का झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा जिले में तैनात हेड कांस्टेबल का शव बरेली के सीबीगंज क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी स्थित घर में फंदे से लटका मिला। उसके मुंह और नाक पर चोट लगी थी। भाइयों का आरोप था कि पत्नी से विवाद के बाद भाई ने फंदा लगा लिया। वहीं, पत्नी ने परिवार के लोगों पर आरोप लगाए हैं।
लेबर कॉलोनी के मूल निवासी 38 वर्षीय मनोज मौर्य वर्तमान में कैंफर स्टेट कॉलोनी में निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। एक सप्ताह पहले ही उन्होंने यहां गृहप्रवेश किया था। इससे पहले वह पड़ोस में एक किराये के मकान में रहते थे। नए मकान में सामान शिफ्ट कर रहे थे। मनोज मौर्य पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे और उनकी तैनाती अमरोहा अभियोजन कार्यालय में थी। एक सप्ताह पहले उनका मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ था। वहां आमद दर्ज कराए बिना ही वह अवकाश लेकर घर आ गए थे और सामान शिफ्ट करा रहे थे।
यह भी पढ़ें- UP: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला जमील 20 साल जेल में रहेगा, कोर्ट ने कहा- ऐसे लोग समाज के लिए घातक
बताते हैं कि शुक्रवार शाम किसी बात पर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मनोज ने कमरे में जाकर छत के कुंडे से गले में रस्सी का फंदा डाल लिया। पति के लटकने की जानकारी पर ज्योति ने उनके भाइयों, परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उन्हें नीचे उतारा और शहर के निजी अस्पताल ले गईं। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज तीन भाई थे। सबसे बड़े संतोष और छोटे मुनीश हैं। मनोज मंझले थे। मनोज के परिवार में पत्नी, एक बेटी व एक बेटा हैं।
भाई बोले- भाभी ने दी हार्ट अटैक की सूचना
मनोज के दो भाई लेवर कॉलोनी के पुराने घर में रहते हैं। ज्योति ने सूचना अपने देवर मुनीश व जेठ संतोष को बुलाया। इन लोगों के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि उनके भाई को हार्ट अटैक पड़ गया है। वह तेजी से कैंफर स्टेट पहुंचे, तब तक ज्योति ने उन्हें नीचे उतार लिया था। इन्होंने बताया कि मनोज का पत्नी से विवाद होने की जानकारी उन्हें आसपास के लोगों से मिली। उन्होंने देखा तो मनोज की जीभ निकली हुई थी। गले में रस्सी के निशान थे। शरीर पर नाखून से खरोंचने के निशान भी थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नाक और मुंह पर चोटें लगी होने की पुष्टि हुई। हालांकि मौत की वजह हैंगिंग ही आई।
पत्नी बोलीं- नए मकान से जलता है परिवार
मनोज की पत्नी ज्योति पर आरोप लगे तो थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने उनसे पूछताछ की। ज्योति ने बताया कि वह लोग काफी समय पुश्तैनी मकान में रहे। उनके पति ने मेहनत और उन्होंने बचत करके नया घर बनाया है। इसमें काफी खर्चा किया है। अब उन लोगों ने नए घर में प्रवेश भी कर लिया है। इस घर की वजह से पति के परिवारवाले उनसे जलते थे।