सिपाही ने दम तोड़ा: मोबाइल पर शादीशुदा प्रेमिका से बात करने के दौरान अपने सिर में मारी थी गोली
सिपाही शुभम भारद्वाज करीब 45 दिनों से भोजीपुरा थाने की पीआरवी 224 पर तैनात था। रविवार शाम को मोबाइल पर बात करने के दौरान उसने खुद को गोली मार ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाने की यूपी 112 के सिपाही शुभम भारद्वाज की निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम शुभम ने ड्यूटी के दौरान अपनी कनपटी में गोली मार ली थी, जो आरपार निकलकर गाड़ी में लगी थी। करीब 24 घंटे तक सिपाही को बचाने की कोशिश चली, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकीॉ।
मेरठ के थाना मवाना के गांव मटोरा निवासी शुभम भारद्वाज की ड्यूटी भोजीपुरा क्षेत्र की पीआरवी 224 पर थी। रविवार शाम वह धौराटांडा कस्बा मे पेट्रोल पंप पर गाड़ी लेकर खड़े थे। साथी होमगार्ड नवल किशोर पानी पीने पंप पर गए। इस बीच मोबाइल पर किसी से तकरार करते वक्त शुभम ने सर्विस पिस्टल से गाड़ी के अंदर ही अपनी कनपटी में गोली मार ली थी।
किसी ने मदद नहीं की तो होमगार्ड ही गाड़ी तेजी से चलाकर थाने आए और तत्काल शुभम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम शुभम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुभम के पिता, बहनों व परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
चार बहनों का इकलौता भाई था शुभम
शुभम चार बहनों का इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो चुकी है पर शुभम कुंवारा था। घटना को लेकर विभाग ने मोबाइल नंबरों की जांच कराई तो पता लगा कि पूर्व प्रेमिका से उसका विवाद होने के बाद शुभम ने खुद को गोली मारी थी। एक परिचित लड़की से उसके संबंध थे पर लड़की की शादी करीब साल भर पहले कहीं और हो गई। तब से शुभम अवसाद में था, उसके परिवार को भी इन संबंधों की जानकारी थी पर कोई नहीं सोच पाया कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।