{"_id":"6506c1b4243cca0ded0149b8","slug":"constable-died-due-to-tractor-trolley-hits-the-bike-in-bareilly-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, साथी घायल; ड्यूटी से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, साथी घायल; ड्यूटी से लौट रहे थे दोनों
Sun, 17 Sep 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:37 PM IST
सार
भुता थाने के सिपाही कौशलेंद्र कुमार और देवेंद्र विक्रम सिंह शनिवार शाम ड्यूटी से लौट रहे थे। भुता-केसरपुर मार्ग पर गांव सिसइया के पास इनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में कौशलेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही कौशलेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार भुता थाने के दो सिपाहियों की शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सिपाही गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां एक सिपाही की मौत हो गई। हादसा भुता-केसरपुर मार्ग पर गांव सिसइया के पास हुआ।
विज्ञापन
भुता थाने के सिपाही कौशलेंद्र कुमार और देवेंद्र विक्रम सिंह शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर से ड्यूटी कर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे इनकी बाइक भुता-केसरपुर मार्ग पर गांव सिसइया के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बाइक कौशलेंद्र चला रहे थे। उनको ज्यादा गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन
मूल रूप से बिजनौर के गांव शेखपुरी चौहवड़ निवासी कौशलेंद्र की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। देवेंद्र विक्रम सिंह का इलाज चल रहा है। एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने देर रात अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घायल सिपाही का हाल जाना।