फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable dead body found hanging from fan in room in Bareilly

बरेली: कमरे में पंखे से लटका मिला सिपाही का शव, बदबू आने पर चला पता; पुलिस लाइन में था तैनात

Mon, 18 Sep 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

सिपाही रवि तोमर एक साल से पुलिस लाइन में तैनात था। सुभाषनगर क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहता था। सोमवार को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो पंखे से सिपाही का शव लटका हुआ था। 

विज्ञापन
Constable dead body found hanging from fan in room in Bareilly
सिपाही रवि तोमर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। कमरे में सिपाही का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि तोमर (42) सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नेकपुर हाथीखाना निवासी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान में किराये रहता था। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनके किरायेदार रवि तोमर ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध... मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव होने लगा था डिकंपोज 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो सिपाही का शव फंदे से लटका हुआ था। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। मकान मालिक ने बताया कि रवि कुमार को उन्होंने तीन चार दिन से नहीं देखा था। कमरे से बदबू आने पर जब देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। 

सीओ टू राजकुमार मिश्रा और सुभाष नगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान भी पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवा कर परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि वर्ष 2011 बैच का सिपाही था और एक साल से पुलिस लाइन में तैनात था। आत्महत्या के कारण जानने को प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed