फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   constable came for training for UP 112 after drinking alcohol SSP suspended him

Bareilly News: शराब के चक्कर में सिपाही ने कर दी हद पार, एसएसपी ने की ये कार्रवाई

Wed, 09 Oct 2024 08:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

बरेली में शराब के चक्कर में एक सिपाही ने हद ही कर दी। वह यूपी 112 के प्रशिक्षण के दौरान शराब पीकर पहुंच गया। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
constable came for training for UP 112 after drinking alcohol SSP suspended him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यूपी 112 के प्रशिक्षण के दौरान शराब पीकर पहुंचे सिपाही मनोज कुमार को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। दरअसल, पुलिस लाइन में सोमवार को यूपी 112 का प्रशिक्षण चल रहा था। 

विज्ञापन


इसी दौरान सिपाही मनोज कुमार वहां शराब पीकर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर आरआई हरमीत सिंह ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इस पर आरआई ने एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार रात मनोज कुमार को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीते दिनों हेड कांस्टेबल पर हुई थी कार्रवाई  
इससे पूर्व भमोरा थाने का हेड कांस्टेबल अमित कुमार निलंबित हो चुका है। उसने भी शराब के नशे में अवैध टैक्सी स्टैंड पर बवाल काटा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें हेड कांस्टेबल और एक युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। 

देखें हेड कांस्टेबल और युवक की मारपीट का वीडियो...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed