फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consolidation of 81 villages with the help of 45 Lekhpals, Kanungo also less

Bareilly News: 45 लेखपालों के सहारे 81 गांवों की चकबंदी, कानूनगो भी कम

Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Consolidation of 81 villages with the help of 45 Lekhpals, Kanungo also less
बरेली । चकबंदी विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। जिले के 81 गांवों की चकबंदी 45 लेखपालों के भरोसे चल रही है। गांवों की संख्या के मुताबिक 45 कानूनगो की जरूरत है, पर तैनाती महज 32 की है। हाल ही में लेखपाल रेखा गोले नौकरी छोड़ गईं। अब एक-एक व्यक्ति के पास कई-कई क्षेत्रों का भार है। इस मामले में डीएम भी दो बार चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर अतिरिक्त लेखपालों की मांग कर चुके हैं, पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस वजह से भी यहां की चकबंदी पिछड़ रही है।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) पवन कुमार सिंह का कहना है कि 81 गांवों में 32 कानूनगो की तैनाती नाकाफी है। कर्मचारियों की कमी काफी खल रही है। अब एक बार फिर तीन जून को डीएम ने चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि जिले में चकबंदी लेखपाल के 120 पद स्वीकृत हैं। पदोन्नति एवं उसके बाद स्थानांतरण के फलस्वरूप केवल 45 लेखपाल ही कार्यरत हैं। चार लेखपाल निलंबित चल रहे हैं और एक ने नौकरी छोड़ दी है। इसलिए कम से कम 30 अन्य लेखपालों की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन



गैरहाजिर रहने के दो साल बाद दिया इस्तीफा
लेखपाल रेखा गोले 13 अप्रैल 2023 से लगातार गैरहाजिर चल रही थीं। इन्हें एसओसी ने कई नोटिस देकर कार्रवाई की हिदायत दी थी। इस पर रेखा ने छह जून को स्पीड पोस्ट से अपना त्यागपत्र भेज दिया। फोन कॉल पर उन्होंने एसओएसी को बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। अब वह नौकरी नहीं करेंगी। इस पर एसओसी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले में कितना स्टाफ रहेगा, ये अभी तय नहीं हो पाया है। हर साल स्टाफ में परिवर्तन होता है। जिस जिले में ज्यादा गांव चकबंदी में शामिल होते हैं, स्टाफ वहां लगा दिया जाता है, लेकिन यहां अभी स्टाफ की दिक्कत आ रही है। - पवन कुमार सिंह, एसओसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed