{"_id":"6499edd5441dcf12bd0613c4","slug":"consignment-of-fake-toilet-cleaner-recovered-one-arrested-bareilly-news-c-4-1-192672-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने नकली टॉयलेट क्लीनर की बड़ी खेप बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने नकली टॉयलेट क्लीनर की बड़ी खेप बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Jun 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:28 AM IST
सार
पुलिस ने कंपनी के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सैलानी निवासी वाशिद रजा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकली टॉयलेट क्लीनर की 1,080 बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन
आरोपी वाशिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नकली टॉयलेट क्लीनर बनाने और बेचने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने संबंधित कंपनी के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सैलानी निवासी वाशिद रजा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हार्पिक ब्रांड के नाम पर नकली टॉयलेट क्लीनर की 1,080 बोतलें मिली हैं। मामला पकड़ में आने के बाद पुलिस ने सैलानी समेत कुछ अन्य इलाकों में भी दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर दो निवासी संजीव कुमार हार्पिक ब्रांड में रीजनल मैनेजर हैं। बरेली में नकली हार्पिक बनाने और बेचने की सूचना पर वह टीम के साथ यहां पहुंचे और नजर रखनी शुरू कर दी। रविवार शाम 4 बजे सैलानी से एक ई-रिक्शा में हार्पिक की बोतलें लेकर एक व्यक्ति निकला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
विज्ञापन
श्यामगंज के पास उन्होंने उसे रोक कर उससे हार्पिक खरीदने की बात की। माल देखने के लिए मांगा तो उसने 200 और 500 एमएल की हार्पिक की बोतलें दिखाई। बिल की बात पर वह टालमटोल करने लगा। बोतलों पर नकली पैकिंग की गई थी।
संजीव की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने ई-रिक्शा में भरीं 1,080 बोतलों को कब्जे में लेकर सैलानी निवासी वाशिद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह दो साल से नकली हार्पिक बनाकर बेच रहा था।