फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress's cyber warriors ready for battle on social media

सोशल मीडिया पर जंग के लिए कांग्रेस के साइबर योद्धा तैयार

Fri, 09 Jul 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress's cyber warriors ready for battle on social media
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कांग्रेस के दो दिवसीय शिविर में दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

बरेली। कांग्रेस का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कांग्रेस का इतिहास बताने से लेकर संगठन निर्माण, सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रमजाल का जवाब देने का प्रशिक्षण दिया गया। कांग्रेस के आजादी से पहले और बाद के त्याग, समर्पण और बलिदान के बारे में भी बताया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन की क्षमता का विकास और केंद्र सरकार के काले कारनामों को जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस एकजुट कैसे हो, हमारी रणनीति कैसी हो, इन सब बातों पर चर्चा की जा रही है। 70 सालों में कांग्रेस ने गांव, गरीब, किसान, खेत-खलिहान, नौजवान के लिए जो काम किया है, उसे जनता तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं, गरीब परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार की अदूरदर्शिता के कारण कोरोना काल में लाखों लोगों ने दम तोड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधे जुड़िए और उनकी समस्याआें का निदान कराइए। जन समस्याओं के लिए संघर्ष करिए और याद रखिए कि तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। भाजपा की हकीकत जनता अब अच्छी तरह समझने लगी है। भाजपा को न किसानों की समस्याओं से सरोकार है और न व्यापारियों, नौजवानों, गरीब मजदूरों की चिंता है। वह जनता को झूठे वादों और जुमलों से गुमराह कर सत्ता में बने रहना चाहती है, लेकिन अब जनता ऐसा नहीं होने देगी। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत से पहले कांग्रेसियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी चौपुला से शुरू होकर बिहारीपुर, कोतवाली, पटेल चौक होते हुए होटल डिप्लोमेट पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी की अगुवाई जिलाध्यक्ष अशरफ सकलैनी ने की।

प्रियंका गांधी ने किया ऑनलाइन संबोधित

कांग्रेस की महासचिव और उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि अब युवाआें को अधिक मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि युवा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना भूल जाएं। यदि युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठों से कोई राय लेनी हो तो वे इसमें कोई गुरेज न करें। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में भी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत होकर चुनाव की तैयारी करें। इस दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, देश के लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। उनके पास सिलिंडर भरवाने तक के पैसे नहीं है लेकिन भाजपा को इससे कोई सरोकार नहीं है।

कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद करें

शहर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेंद्र शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, कार्यकर्ता यह मानकर चलें कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। इसके लिए हमें पूरी मेहनत से जुटना होगा। लोगों से सीधा संवाद करना होगा। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही पहचान बनाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिय श्रीनेत्र ने कहा कि बीजेपी सरकार का इंजन खराब है और ये लोग डिब्बा बदल रहे हैं। मंत्रिमंडल में बदलाव करना ही सरकार की विफलता को दर्शाता है। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें। जिलाध्यक्ष अशरफ सकलैनी ने कहा कि उप्र में अगली सरकार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही बनेगी। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक रूप से काम करते हुए आगे बढ़ रही है। हम जीत का परचम लहराएंगे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राज शर्मा, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, कृष्ण कांत शर्मा, वसीम अकरम, नदीम अशरफ , अनुज गंगवार, हरीश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed