फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress demonstrated against the price hike of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against the price hike of petrol and diesel
शाहजहांपुर के टाउनहाल रोड में पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन करते कांग? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पार्टी की जिला इकाई ने टाउनहाल में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे कांग्रेस के पदाधिकारी टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में झंडे और बैनर के साथ कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाइक जमीन पर गिराकर व गैस सिलिंडर ऊपर उठाकर पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध किया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई बैठक में पवन सिंह ने चेतावनी दी कि पेट्रोल-डीजल के दामों को कम नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के लगातार बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट गई है। गरीब को रोटी मिलना मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित को देखते हुए सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी पूनम पांडेय, अदीब अहमद, तनवीर सफदर खान, कृष्ण विनोद मिश्रा, इरफान खान, सुशील शर्मा, अंबिका मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, प्रत्युष मिश्रा, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed