फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congratulatory messages can be used for New Year greetings.

Bareilly News: नए साल पर बधाई संदेश के जरिये हो सकती है ठगी

Wed, 01 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congratulatory messages can be used for New Year greetings.
एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें, लुभावनी स्कीम भी खतरनाक
विज्ञापन

बरेली। नए साल पर बधाई संदेश और लुभावनी स्कीमों के मैसेज खतरनाक हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे अनजान लिंक और एपीके फाइल आपका खाता खाली कर सकते हैं। ऐसे मामलों में सजग रहने की जरूरत है।
साइबर जानकारों के मुताबिक साइबर ठग हर साल की तरह इस बार भी नई साल के मौके पर खाते से रुपये उड़ाने का इंतजाम किए बैठे हैं। साइबर ठग लुभावने ऑफर और बधाई संदेश के साथ अपने लिंक और फाइल भी शेयर कर रहे हैं जिसको खोलते ही मिनटों में आपके फोन के अंदर मौजूद डाटा उन तक पहुंच जाएगा। ऐसा कर साइबर ठग आपके खातों से आपकी मेहनत की कमाई उड़ा सकते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर आने वाले ऐसे अंजान लिंक और फाइल को खोलने से बचें।
विज्ञापन

----

रात में इंटरनेट बंद रखें
- साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह बताते हैं कि ठग अनजान लिंक और एपीके फाइल (एंड्रायड एप्लिकेशन पैकेज) के जरिये आपके फोन का एक्सेस ले सकते हैं। फिर वह रिमोट मोड से आपके फोन को अपनी निगरानी में ले सकते हैं। आपके नेट बैंकिंग का पासवर्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड ये लोग देख सकते हैं और जब आप मोबाइल इस्तेमाल न कर रहे हों, तब आपका पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। आमतौर पर रात में ठग ऐसा करते हैं और बेलेंस कटने का मेसेज भी डिलीट कर देते हैं। इससे खाता धारक को काफी समय तक अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी ही नहीं मिल पाती। ऐसे में प्रयास करें कि रात में इंटरनेट बंद रखें। साथ ही अनावश्यक रूप से एपीके फाइल या कोई एप डाउनलोड करने से बचें। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed