फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Confirmed tickets will be available for Diwali and Chhath Puja, Railways will run 20 pairs of special trains via Bareilly

Bareilly News: दिवाली, छठ पूजा पर मिलेगा कन्फर्म टिकट, बरेली होते हुए 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Confirmed tickets will be available for Diwali and Chhath Puja, Railways will run 20 pairs of special trains via Bareilly
बरेली। अक्तूबर में दिवाली और छठ पूजा पर बरेली होते हुए पूर्वांचल व बिहार की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। इस वर्ष दीपोत्सव 19 से 22 अक्तूबर और छठ पूजा 25 से 28 अक्तूबर के बीच है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने और काम पर वापसी के लिए लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सके इसके लिए रेलवे बरेली होते हुए 20 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

रेलवे दो माह पहले तक टिकट बुकिंग कराने की सुविधा देता है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान कई ट्रेनों में अभी से नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग बंद हो गई है। नियमित ट्रेनों पर दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरों को भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

अब रेलवे दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर संचालित की जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी तैयार करने में जुट गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सितंबर का पहला सप्ताह खत्म होने तक ज्यादातर ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सारिणी जारी होने के साथ ही विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इस बार विशेष ट्रेनों की समयबद्धता पर ज्यादा काम किया गया है। कई रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की औसत रफ्तार में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में त्योहारी सीजन में गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार नहीं होंगी। संवाद


-----------
गणेश चौथ मेला पर बरेली-मुरादाबाद के बीच विशेष ट्रेन, एक गाड़ी में अतिरिक्त कोच
बरेली। चंदौसी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गणेश चौथ मेला पर रेलवे बरेली-मुरादाबाद के बीच 25 अगस्त से 14 सितंबर तक मेला विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04323 बरेली-मुरादाबाद मेला विशेष गाड़ी बरेली से सुबह 5:30 बजे चलने के बाद आंवला, आसफपुर होते हुए 8:40 बजे चंदौसी और 11:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। 04324 मुरादाबाद-बरेली मेला विशेष गाड़ी शाम 5:45 बजे मुरादाबाद से चलने के बाद शाम 7:29 बजे चंदौसी और रात 11 बजे बरेली आएगी। मेला के दौरान 54352-54 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में अनारक्षित श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed