Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Condition of newborn is critical, admission will remain for four more days

Bareilly News: नवजात की हालत नाजुक, चार दिन और रहेगी भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Condition of newborn is critical, admission will remain for four more days
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में मिले नवजात की हालत अभी नाजुक है। महिला कल्याण विभाग की टीम के मुताबिक डॉक्टर अभी चार दिनों तक उसके इलाज की बात कह रहे है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग की देखरेख में उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

23 अगस्त की शाम ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले कौसर अली ने मनपुरिया रोड स्थित कब्रिस्तान में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा, तो पोटली में बच्ची मिली। उन्होंने उसे उठाकर निसंतान दंपती को दे दिया। रात 11 बजे चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को थाने ले आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसके खून में संक्रमण की बात सामने आई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया था। अभी चार दिनों तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि नवजात के उपचार के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed