{"_id":"6718219b173d020f5d09fc54","slug":"compressed-biogas-plant-built-on-18-acres-of-land-in-solankipur-bareilly-news-c-4-lko1064-507393-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में 18 एकड़ भूमि पर बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में 18 एकड़ भूमि पर बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट
Wed, 23 Oct 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) फरीदपुर में 18 एकड़ भूमि पर कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट की स्थापना करेगा। यह भूमि एचपीसीएच को 15 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रति एकड़ की दर से 30 साल के लिए लीज पर दी गई है। प्लांट में रोजाना पांच टन बायो वेस्ट का निस्तारण कर गैस का उत्पादन होगा। प्रमुख सचिव नवीनीकृत ऊर्जा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को शासन स्तर से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
परियोजना निदेशक नेडा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट में पराली समेत अन्य अपशिष्टों से बायोगैस के साथ बायो पेट्रोल और डीजल का भी उत्पादन होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित ऊर्जा मिलने के साथ जिले में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस प्लांट के लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई थी। प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। दो से तीन साल में प्लांट में बायो ईंधन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद किसान पराली बेच सकेंगे। एचपीसीएल प्लांट की स्थापना पर 290 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगा। इसका लाभ बरेली समेत आस-आसपास के जिलों के किसानों को भी मिल सकेगा।