फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint against illegal RRC, investigation ordered

Bareilly News: अवैध आरआरसी के विरोध में की शिकायत, जांच के आदेश

Sat, 21 Sep 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Complaint against illegal RRC, investigation ordered
नवाबगंज। नकटिया गांव में अवैध रूप से बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी) के निर्माण को लेकर ग्रामीणाें ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण के साथ एसडीएम अमित कुमार उपाध्याय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल से मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन




ब्लाॅक भदपुरा के नकटिया गांव में मंदिर और प्राथमिक स्कूल के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना प्रस्ताव कराए ही इसके निर्माण से मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु और स्कूली बच्चों को दूषित वातारण से गुजरना पड़ेगा। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में धरना प्रर्दशन किया, जिसके बाद निर्माण पर रोक लग गया।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम प्रधान ने एसडीएम को पत्र देकर दोबारा निर्माण कार्य कराने की मांग की थी। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुरुषोतम गंगवार के साथ दर्जनाें लोग एसडीएम से मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed