फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Competition for admission in government degree colleges...less applications in aided colleges

Bareilly News: राजकीय डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए होड़....अनुदानित कॉलेजों में कम आए आवेदन

Wed, 17 Jul 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Competition for admission in government degree colleges...less applications in aided colleges
राजकीय डिग्री कॉलेज में काउंसलिंग कराते छात्र व छात्राएं। संवाद
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेजों के वाणिज्य वर्ग को छोड़ दें तो सभी संकायों में दाखिले के लिए होड़ है। उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। इसलिए वरीयता सूची बनाकर चरणबद्ध तरीके से दाखिले दिए जा रहे हैं, जबकि अनुदानित कॉलेजों में कम आवेदन आए हैं। सीटें खाली रह जाने के आसार हैं।
विज्ञापन

शहर में दो राजकीय और दो अर्द्ध सरकारी महाविद्यालय है। इनमें एक-एक को-एजुकेशन और एक-एक कन्या महाविद्यालय है। राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में सामान्य वर्ग में 69 प्रतिशत, सामान्य महिला 65.8, ओबीसी में 62.2 , ओबीसी महिला 59.2 व एससी वर्ग में 60, एससी महिला 56.2, बीएससी बायो में सामान्य वर्ग में 81.6, सामान्य महिला 76.8, ओबीसी 76.8, ओबीसी महिला 76 व एससी वर्ग में 73.2, एससी महिला 68.6, बीएससी गणित में सामान्य 80.4, सामान्य महिला 74.4, ओबीसी 69.8, ओबीसी महिला 61.6 व एससी जाति 52.2 प्रतिशत के अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी की है। एडमिशन चल रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की बातें करें तो यहां पर बीए में 420 सीटें हैं। बीकॉम में 120, बीएससी बायो में 80 और बीएससी मैथ में 60 सीट हैं। इनमें केवल बीएससी बायो में छात्राओं ने सीट के सापेक्ष अधिक आवेदन किए हैं। इसकी वजह से यहां पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। अन्य संकायों में बिना मेरिट लिस्ट जारी किए एडमिशन लिए जा रहे हैं। शहर के सबसे पुराने नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय में हर साल सीट से अधिक आवेदन आते थे। यहां पर छात्र-छात्राओं को एडमिशन कराने के लिए सिफारिशें करानी पड़ती थीं, लेकिन इस बार परिस्थिति बिल्कुल ही विपरीत है। इस बार कॉलेज सीट के सापेक्ष आवेदन कम आए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने सीधे तौर पर ही एडमिशन लेना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज में सीट से आधे आए आवेदन
- राज्य सरकार से अनुदानित शहर के गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक में केवल बीए की ही कक्षाएं संचालित हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेज को बीए में 650 सीटें दी गई हैं, लेकिन इस बार कॉलेज में छात्राओं ने काफी कम संख्या में आवेदन किया है। हालत यह है कि यहां पर तकरीबन 350 के आसपास ही छात्राओं ने पहले चरण में आवेदन किया था। इसकी वजह से बिना मेरिट लिस्ट लगाए ही कॉलेज प्रशासन ने एडमिशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।


------------
वाणिज्य की सभी कॉलेज में सीट खाली
-राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय में वाणिज्य वर्ग में छात्र-छात्राओं ने बिल्कुल रुचि नहीं दिखाई। हालात यह कि कुछ कॉलेज में आवंटन के सापेक्ष आधी सीट भरना भी मुश्किल लगा रहा है। कॉलेज प्रशासन की मानें तो वाणिज्य वर्ग के छात्र-छात्राओं का सीधा रुझान बीबीए और बीसीए की ओर होता है। यहीं वजह है कॉलेज में सीट खाली रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed