फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commuters have to face problem in Holi as intercity will not run

होली पर नहीं चल पाएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 20 Feb 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 20 Feb 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Commuters have to face problem in Holi as intercity will not run

बरेली से रोहतक जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 17 मार्च से पहले शुरू नहीं हो सकेगा। इससे होली पर यात्रियों को खासी दिक्कत होगी। दिल्ली की ज्यादातर ट्रेनों में अभी से नो रूम की स्थिति है। ऐसे में होली पर घर जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। रेलवे ने अभी तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन

होली एक मार्च को है। ज्यादातर लोगों ने होली पर घर जाने के लिए एक महीना पहले ही रिजर्वेशन करा लिए हैं, ताकि यात्रा में दिक्कत न हो। रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर वाशिंग एप्रेन बनने से इंटरसिटी एक्सप्रेस को 17 मार्च तक कैंसल किया है। इससे होली पर यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। जंक्शन से दिल्ली के लिए आला हजरत और बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस चलतीं हैं। ज्यादातर ट्रेनें जंक्शन से गुजरतीं हैं। इनमें सत्याग्रह, शहीद, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, लखनऊ मेल, गुवाहाटी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। होली के चलते इन सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग दो सौ से ऊपर पहुंच चुकी है। यही नहीं दिल्ली के अलावा जम्मू, देहरादून, अमृतसर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर आदि स्थानों के लिए भी ट्रेनों में रिवर्जेशन खत्म हो गए हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग भी खत्म हो गई है। जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर अब नाममात्र के लोग ही रिजर्वेशन कराने आ रहे हैं। यात्रियों को अब होली स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा है, लेकिन इन्हें चलाने की रेलवे ने अभी कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed