फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commotion and fighting near MLC Bahoranlal Maurya's house

Bareilly News: तीन घंटे गुल रही बदायूं रोड व डीडीपुरम की बिजली

Sat, 19 Jul 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Commotion and fighting near MLC Bahoranlal Maurya's house
बरेली। भूमिगत केबल में फाल्ट के चलते डीडीपुरम व बदायूं रोड की बिजली शुक्रवार को करीब तीन घंटे ठप रही। इसके चलते पांच हजार से ज्यादाउपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बदायूं रोड की साउथ सिटी कॉलोनी में शुक्रवार शाम सात बजे केबल में फाल्ट हुआ। यहां रात दस बजे तक बिजली गुल रही। डीडीपुरम सब स्टेशन के कीर्तिनगर फीडर पर सुबह आठ बजे भूमिगत केबल में फाल्ट होने से 11 बजे तक बिजली का संकट रहा। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरूनगला की सनराइज कॉलोनी, सिविल लाइंस प्रथम की आवास विकास कॉलोनी, सुभाष नगर सब स्टेशन से जुड़े तपेश्वर नाथ मंदिर, मिशन कंपाउंड सब स्टेशन पर मलूकपुर में फाल्ट और ट्रिपिंग से आपूर्ति प्रभावित हुई। सुभाष नगर सब स्टेशन से जुड़ी मारुति विहार कॉलोनी के लोग लो वोल्टेज से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्रनगर सब स्टेशन के झूलेलाल द्वार वाले क्षेत्र में भी बिजली का संकट रहा। शाहदाना, कोहड़ापीर, कुतुबखाना, किला, सीबीगंज आदि इलाकों में भी पिछले 24 घंटे में कई बार कटौती हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed