{"_id":"69519c8ecc9ccaf32d027a2e","slug":"committee-secretary-sold-the-park-land-bareilly-news-c-4-vns1074-795831-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समिति के सचिव ने बेच दी पार्क की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समिति के सचिव ने बेच दी पार्क की जमीन
विज्ञापन
बरेली। आजाद सहकारी आवास समिति में पार्क की करोड़ों की जमीन को कौड़ियों के दाम बेचकर गबन कर लिया गया। आवास विकास परिषद लखनऊ कार्यालय के निर्देश पर समिति के तत्कालीन सचिव के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
समिति के अधिकारी दीपक राना ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि आजाद सहकारी आवास समिति के सचिव राजीव सक्सेना ने पार्क की जमीन को दो भागों में बांटकर पारुल गंगवार के नाम बैनामा कर दिया। विमला सक्सेना ने बैनामों को चुनौती दी थी। सितंबर में बैनामों को शून्य घोषित कर दिया गया था। बैनामे के दौरान सर्किल के हिसाब से जमीन की कीमत 84,64,000 रुपये थी जबकि प्रतिफल के रुपये में महज 51,500 रुपये लिए गए। नियमों को ताक पर रखकर एक ही व्यक्ति के नाम दो बैनामे करने की भी पुष्टि हुई।
आरोप है कि इसी तरह राजीव सक्सेना ने योगेश को 13,33,000 रुपये की जमीन के महज 11000 रुपये लेकर और मंजू से 13,52,000 रुपये की जमीन के 34,025 रुपये लेकर बैनामा कर दिया। इस तरह चार बैनामे करके राजीव सक्सेना ने 1,10,52,475 रुपये का चूना समिति को लगाया। आरोप जड़ा कि राजीव सक्सेना ने नियमों को ताक पर रखकर भूखंडों की बिक्री की। राजीव के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो