{"_id":"0c9ad3fac8adf99e729d66dd21123fe1","slug":"commissioner-s-advice-not-to-defecate-in-the-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर की सलाह, खुले में शौच न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर की सलाह, खुले में शौच न करें
बरेली
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह खुले में शौच न करें। क्योंकि खुले में शौच घृणित और शर्मनाक है, स्वास्थ्य और सामाजिक बदलाव के लिए इस बुरी आदत को छोड़ दें। यह विचार समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता मिशन पर आयोजित वर्कशाप में व्यक्त किए।
कमिश्नरी सभाकक्ष में आयोजित वर्कशाप के दौरान कमिश्नर ने कहा कि खुले में शौच से समाज में विकृति फैलता है। कमिश्नर ने खुले में शौच से फैलती विकृति पर प्रकाश डाला और कहा कि घृणित और शर्मनाक आदत छोड़ने की मानसिकता बनाएं। वर्कशाप में बताया कि खुले में शौच से मानव मल की गंदगी बढ़ती है। डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का यही कारण है। इस तरह की कार्यशाला ब्लाक स्तर पर हों और ग्रामीणों की सहभागिता भी रखी जाए, तभी हम इससे छुटकारा पा सकेंगे।
वर्कशाप में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि वेंक्टेश ने कहा कि इससे मुुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाना होगा। जिसमें शहर और गांव के सभी व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए। मंडल में इस साल एक लाख 11 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्कशाप में जेडीसी सीपी सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।