फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   commisnor

भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य प्राथमिकता : कमिश्नर

Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
commisnor
बरेली। ‘महिला अपराधों पर अंकुश लगाना, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना, विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना सभी अधिकारियों का दायित्व होना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त मंडल बनाने की पहल होगी और जो भी दोषी मिलेगा उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई होगी।’ यह बातें बृहस्पतिवार को नवागत कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन

शासन से तबादला होने के बाद अलीगढ़ की डीएम रहीं सेल्वा कुमारी जे. बृहस्पतिवार को बरेली सर्किट हाउस पहुंचीं। इससे पहले वह बदायूं सर्किट हाउस में करीब 15 मिनट ठहरीं थीं। अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एडीएम एफआर संतोष सिंह, एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, तहसीलदार अनिल कुमार आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत कमिश्नर ने बताया कि वह शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे कमिश्नरी में पदभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जल्द अधिकारियों के साथ बैठक करने को कहा। इसकी तैयारी के निर्देश सभी विभागों को दिए। महिला अपराध कम करने और उन्हें स्वरोजगार के जरिये सशक्त बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। बरेली समेत बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाने, भ्रष्टाचार मुक्त मंडल बनाने की प्राथमिकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसमस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण जरूरी
कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने कहा कि तहसील और जिला स्तर पर शिकायतों का निस्तारण न होने की वजह से कमिश्नर और शासन स्तर तक जाने को शिकायतकर्ता विवश होते हैं। इसलिए सभी सक्षम अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। बताया कि स्मार्ट सिटी के कौन से प्रोजेक्ट अभी अधूरे हैं और निर्माण कार्य में क्या समस्याएं हैं आदि अधिकारियों से जानेंगी। इसके लिए वह जल्द बैठक करेंगी। अवारा पशुओं को गोशाला पहुंचाने की भी व्यवस्था की बात कही। जरूरत पर गोशाला निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed