फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commercial cylinder prices hit hotels, restaurants and industries doubly hard

Bareilly News: व्यावसायिक सिलिंडर की महंगाई से होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों पर दोहरी मार

Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder prices hit hotels, restaurants and industries doubly hard
बरेली। व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में सोमवार को तीसरी बार बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों पर दोहरी मार पड़ेगी। भोजन की थाली, फास्ट फूड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के महंगे होने की आशंका है।
विज्ञापन

व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने उत्पादों के दाम बढ़ाने की मजबूरी खड़ी हो गई है। छोटे व्यापारियों के लिए अब बाजार में टिके रहना और अपना मुनाफा बचा पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, ग्राहकों को खोने के डर से कई ढाबा संचालक कीमतों से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक संभव नहीं दिख रहा है। इस महंगाई का सबसे बुरा असर खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर पड़ेगा। नमकीन, बिस्कुट, पैकेज्ड फूड, बेकरी और डेयरी उत्पाद बनाने वाली इकाइयों में बड़े पैमाने पर एलपीजी का इस्तेमाल होता है। पहले से ही कच्चे माल की मार झेल रहे इन उद्योगों के लिए गैस महंगी होना दोहरी मार जैसा है।
विज्ञापन

उद्यमी बोले- मुश्किल हुआ कारोबार
व्यावसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता की अड़चन जैसे-तैसे दूर हुई तो अब लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। उत्पादन लागत बढ़ने से कारोबार में काफी मुश्किलें आ रही हैं। - केके चंदानी, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी की महंगाई के कारण कई संचालक पीएनजी की तरफ शिफ्ट हुए हैं, लेकिन अब भी 15 फीसदी से ज्यादा लोग सिलेंडरों के भरोसे हैं। डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष, होटल वेलफेयर एसोसिएशन


सरकार लगातार व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ा रही है। कैटरिंग व्यवसाय गैस पर निर्भर है, इसलिए अब आगे की बुकिंग के लिए हमें ग्राहकों से ज्यादा दाम वसूलने पड़ेंगे। - रजनीश गंगवार, कैटरिंग कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed