फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coldness in the winds due to rain for 24 hours

24 घंटे से बारिश से हवाओं में घुली शीतलता

Thu, 30 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Coldness in the winds due to rain for 24 hours
बारिश में कालीबाड़ी रोड बनी दलदल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रिकॉर्ड 28.2 एमएम दर्ज की गई बारिश

विज्ञापन
बरेली। करीब पांच दिनों से जारी बारिश का सिलसिला मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अनुकूल माहौल बनने की वजह से बादलों के मंडराने से बारिश की उम्मीद बरकरार है। 24 घंटे रुक रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावर्ट दर्ज होने से हवाओं में शीतलता का एहसास हुआ।

बीते दिनों बारिश के बाद आसमान साफ हो गया था। फिर हफ्ते भर तक बारिश न होने और तेज धूप के चलते लोग पसीने से तरबतर हुए। इसके बाद हवाओं की दिशा बदली और करीब चार दिनों से रहरहकर बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। करीब 24 घंटे तक कभी तेज, कभी हल्की बारिश होने से बुधवार को रिकॉर्ड 28.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed