फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coldhar will take farewell now fog will haunt

शीतलहर लेगी विदाई अब कोहरा सताएगा

Fri, 15 Jan 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Coldhar will take farewell now fog will haunt
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दो दिन धूप निकलने से न्यूनतम तापमान एक और अधिकतम तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा

विज्ञापन
बरेली। पांच दिनों से असहनीय ठिठुरन का एहसास करा रही ठंड से मौसम विभाग ने अब थोड़ी राहत मिलने के आसार जताए हैं। गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार शाम को हवा की दिशा बदलने के बाद शीतलहर का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि हवा की गति कम होने से शहर में कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार शाम से हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व होने का अनुमान है। जिससे पहाड़ों की सर्द हवा का शहर में प्रवेश कम होने से शीतलहर के कहर से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान साफ होने से धूप खिलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज हो सकती है। शनिवार से दिन में चटख धूप खिलेगी मगर सुबह और शाम घना कोहरा होगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मौसम के इस रुख से न्यूनतम तापमान भी सात से दस डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य के बेहद करीब होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का औसत 78 से 95 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed