फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold will increase, clouds may rain

बढ़ेगी ठंड, मंडरा रहे बादल कर सकते हैं बारिश

Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cold will increase, clouds may rain
demo photo - फोटो : demo photo
बरेली। सोमवार को 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंगलवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आसमान साफ होने से चटख धूप खिली। जिसकी वजह से तापमान बढ़ा और लोगों को थोड़ी राहत मिली। उन्होंने अगले करीब तीन से पांच दिन में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। जिसके बाद शीतलहर का प्रकोप जारी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार की सुबह हल्का घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में तेज धूप खिली। वहीं, शाम को फिर से सर्द हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी। तापमान में गिरावट के बजाय धूप खिलने से एक डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक अगले करीब पांच दिनों में अगर बारिश हुई तो फिर नवंबर में ही शीतलहर शुरू होने की आशंका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.6 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed