फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold night, minimum mercury @ 10.4 degrees

Bareilly News: सर्द हुई रात, न्यूनतम पारा <bha>@</bha> 10.4 डिग्री

Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cold night, minimum mercury @ 10.4 degrees
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को सुबह धूप निकलने से दिन का पारा स्थिर रहा लेकिन रात में सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। तापमान में अभी और कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन

नवंबर की शुरुआत से ही लुढ़क रहा न्यूनतम तापमान सोमवार की रात तक सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। मंगलवार को सर्द हवा से कंपकंपी बढ़ी और न्यूनतम तापमान दस डिग्री के पास 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो ठंड का सामान्य स्तर रहा। धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने आगे भी गिरावट के आसार जताए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

आज घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बरेली के साथ ही प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
24.4
10.4
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय 6:45
सूर्यास्त 5:16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed