फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coaches will be increased in 50 trains passing through Bareilly

Bareilly News: बरेली होकर गुजरने वाली 50 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे दो-दो अनारक्षित कोच

Fri, 28 Jun 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Coaches will be increased in 50 trains passing through Bareilly
बरेली। जल्द ही बरेली होकर गुजरने वाली 50 ट्रेनों में दो-दो अनारक्षित कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। जुलाई के पहले सप्ताह से आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्टरी) रैक वाली ट्रेनों में और इसके बाद एलएचबी (लिंक हॉफमन बुश) रैक वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस को छोड़कर बरेली से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का संचालन 18, 20, 22 और 24 कोच के साथ किया जा रहा है। कोरोना महामारी से पहले तक ट्रेनों में अनारक्षित डिब्बों की संख्या चार से सात तक होती थी। बाद में रेलवे ने इनके स्थान पर एसी डिब्बों की संख्या बढ़ा दी। अब ट्रेनों का संचालन अधिकतम दो अनारक्षित डिब्बों के साथ किया जा रहा है। कुछ ट्रेनों में एक भी अनारक्षित कोच नहीं हैं।
विज्ञापन

इस वजह से ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी रहती है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों को काफी परेशानी होती है। स्लीपर और एसी कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इन कोचों में भी अनारक्षित यात्रियों के कब्जे की शिकायतें रहती हैं। ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों में अनारिक्षत डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर की समीक्षा
सोमवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सभी रेल मंडलों के डीआरएम व अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर ट्रेनों की स्थिति और यात्री सुविधाओं आदि की समीक्षा की थी। इसमें ट्रेनों के अनारक्षित डिब्बों की संख्या का मामला भी उठा। रेल मंत्री ने अधिकारियों को इनकी संख्या बढ़ाने के लिए सहमति दे दी। इसके अलावा कोच में पानी खत्म होने, एसी खराब होने जैसी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed