{"_id":"60ef38908ebc3ef84d007c36","slug":"co-will-investigate-for-cheating-on-the-pretext-of-job-at-the-airport-bareilly-news-bly453102541","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की सीओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की सीओ करेंगे जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जांच पूरी होने के बाद दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
बरेली। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तमाम लोगों से लाखों की ठगी करने के मामले की जांच सीओ तृतीय साद मियां खान को दी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बारादरी के सूफी टोला निवासी अमित ने कहा था कि वह भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में संविदा पर सफाई कर्मचारी थे। लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में नौकरी छूट गई तो एक पड़ोसी ने एयरपोर्ट पर सुपरवाइजर समेत तमाम पदों पर नौकरियां निकलने की जानकारी दी। फिर कुछ लोगों से मिलवाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके समेत कई लोगों से ठगी कर ली। आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी थमा दिए। मगर वे लोग एयरपोर्ट पर ज्वाइन करने पहुंचे तो इस ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। बुधवार को एसएसपी ने इस मामले में जांच शुरू करा दी है।