फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CO recorded statements of BJP leader and constable in viral video case

थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों का लेनदेन: सीओ ने शुरू की मामले की जांच, सिपाही और भाजपा नेता के बयान दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 05:46 PM IST
सार

बदायूं के उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा के उघैती के मंडल अध्यक्ष के सामने सिपाही और एक व्यक्ति के बीच हुए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसको पुलिस और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। बिल्सी के सीओ ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CO recorded statements of BJP leader and constable in viral video case
कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता, किसी को रुपये देता सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ बिल्सी ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सिपाही और रुपये लेने वाले गजेंद्र के बयान दर्ज हुए। सभी ने बताया कि सिपाही ने रुपये उधार लिए थे और वीडियो में वही रुपये लौटाए जा रहे थे। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

शनिवार को उघैती थाने के दो वीडियो वायरल हुए थे। उनमें थाने का सिपाही संजीव कुमार एसओ के कक्ष में गजेंद्र नाम के व्यक्ति को रुपये देता दिखाई दे रहा था। वह सादा कपड़े पहने था। वह बाहर से एक अन्य व्यक्ति के साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुआ था। एक अन्य व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। एसओ की मेज की एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए थे। दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने गजेंद्र बैठे थे। 

विज्ञापन

सीओ बिल्सी ने दर्ज किए बयान 
भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने ही सिपाही को गजेंद्र के लिए रुपये देने का इशारा किया था। यह सब वीडियो में कैद कर लिया गया था। शनिवार को यह वीडियो वायरल हुए तो पुलिस विभाग और भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सीओ बिल्सी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह सीओ सुशील कुमार ने इस वीडियो से जुड़े सभी लोगों को अपने कार्यालय बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों ने एक जैसे ही बयान दर्ज कराए हैं। सिपाही का कहना है कि उसकी गजेंद्र से पुरानी जान पहचान है। उसने गजेंद्र से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। वहीं गजेंद्र का कहना है कि उसने सिपाही को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। जब यह सब आपस का मामला तो वीडियो क्यों बनाई गई, मंडल अध्यक्ष ने गजेंद्र को रुपये देने का क्यों इशारा किया, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिनके नाम आए हैं. वे लोग उधार लेनदेन का मामला बता रहे हैं। अभी गोपनीय जांच चल रही है। निष्कर्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed