Bareilly News: मौलाना अब्दुल्लाह रजा ने डीजीपी को लिखा पत्र, सीओ प्रथम को लेकर की शिकायत
ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के युवा अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी ने डीजीपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सीओ प्रथम को लेकर शिकायत की है। मौलाना ने पत्र में नमाजियों के साथ गाली-गलौज करने, बैनर फाड़ने समेत अन्य मामलों की जानकारी भी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के युवा अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी ने डीजीपी को पत्र लिखकर सीओ पंकज श्रीवास्तव को लेकर शिकायत की है। मौलाना ने पत्र में लिखा है कि 29 से 31 अगस्त तक बरेली में उर्स-ए-रजवी के दौरान इस्लामियां मैदान और आसपास की गलियां-सड़कें जायरीन से भरी थीं।
मस्जिदों में भी जगह कम पड़ गई तो अकीदतमंदों ने सड़क पर नमाज अदा की। वहां उक्त पुलिस अफसर जूते पहनकर खड़े हो गए। नमाजियों से गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। उन्होंने सीओ पर उर्स स्थल पर लगी दुकानों में तोड़-फोड़ करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस पर बदसलूकी करने का भी आरोप
मौलाना ने कहा कि उर्स के दौरान धार्मिक यात्रा का रूट बिल्कुल अलग रखा गया था। इसके बाद भी यात्रा में शामिल युवकों ने नॉवल्टी चौराहे पर भड़काऊ नारे लगाए। मुसलमानों को गालियां देते हुए रूट बदलकर उर्स स्थल की ओर जाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर उर्स के पोस्टर-बैनर फाड़े। बीबी जी की मस्जिद से सटे मदरसे में लंगर का इंतजाम कर रहे अकीदतमंदों से पुलिस ने बदसलूकी की। लंगर के बर्तनों को पैर से ठुकराया और गालियां दीं।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि मस्जिद में जगह कम पड़ गई तो दूसरी मस्जिद में भी जा सकते थे या उसी में दूसरी बार नमाज अदा हो सकती थी। जूते से ज्यादा गंदी सड़क थी। मैं ड्यूटी कर रहा था, सड़क पर जूते नहीं उतार सकता। इसको कुछ लोग जबरन तूल दे रहे हैं। मैंने सिर्फ अपनी ड्यूटी की है।