फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm yogi review devlopment in bareilly

मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा... सुनते ही शहर का हाल देखने दौड़े अफसर

Sat, 14 May 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
cm yogi review devlopment in bareilly
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मई को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने यह जानकारी अफसरों को देते हुए आगाह किया कि कहीं भी गड़बड़ियां या लापरवाही पाई गई तो अफसरों की खैर नहीं होगी। इस चेतावनी के बाद फौरन ही नगर निगम के अफसर विकास कार्यों की हालत देखने शहर में निकल पड़े।
विज्ञापन

अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी निकायों के अधिकारियों की बैठक में खासतौर से स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के बारे में पूछताछ की। उनसे दिक्कतों के बारे में भी पूछा और उन्हें हल करने के उपाय तलाशने के निर्देश दिए। सड़कों, नालों, भवनों, पुलों के निर्माण की स्थिति जानने में खास दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में स्मार्ट सिटी के काम बेहद लेटलतीफी के साथ हो रहे हैं। इन शहरों के अफसर 17 मई की बैठक में मुख्यमंत्री को हर सवाल का जवाब देने की पहले से ही तैयारी कर लें।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक के खत्म होते ही नगर निगम के अफसर शहर में लटके पड़े विकास कार्यों का हाल जानने निकल पड़े। अलग-अलग इलाकों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ठेकेदारों को चेतावनी भी दी कि समय पर काम पूरा न करने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जगह बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड करने का काम शुरू
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की सूचना आने के बाद अफसरों ने शुक्रवार को ही स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तीन अलग-अलग जगह बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम शुरू करा दिया। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद खुद मातहत अधिकारियों के साथ शहर में निकले। फिलहाल डाकखाने के पास, चौकी चौराहे से रामपुर बाग और प्रभा टाकीज के पास बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। अधिकारियों ने यहां खोदाई शुरू करा दी है। दावा किया जा रहा है कि इसी महीने तीनों जगह लाइन अंडरग्राउंड हो जाएंगी।
इंजीनियरों को निर्देश, हर हाल में समय पर पूरे हों सभी काम
प्रमुख सचिव की बैठक के बाद स्मार्ट सिटी के सीओ ने नगर निगम के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार, सहायक अभियंता सुशील कुमार आदि अभियंताओं को आगाह किया लंबित निर्माण कार्य गति पकड़ें अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद अभियंताओं की टीम भी दौरे पर निकली और सड़कों के निर्माण की हालत देखी।
सीयूजी नंबर बंद न हों. जनता की समस्याएं गंभीरता से लें
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने अफसरों को इस बारे में भी आगाह किया कि वे अपने सीयूजी नंबर किसी भी हालत में बंद न रखें। जनता की समस्याएं सुनें और उनकी हर समस्या का निस्तारण भी कराएं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी हर जनपद का दौरा करेंगे। लिहाजा बरेली भी आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 17 मई की समीक्षा बैठक के बाद तय होगा कि किस जनपद का क्या हाल है। इसके बाद मुख्यमंत्री के दौरे तय होंगे।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की गति बढ़ रही है। बिजली के तार अंडरग्राउंड का काम शुरू करा दिया गया है। तीन जगहों पर यह काम शुरू हुआ है। ठेकेदार कार्यों में लापरवाही करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। - अभिषेक आनंद, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed