Bareilly News: सीएम योगी ने पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का किया अनावरण, विरासत के संरक्षण और सम्मान पर दिया जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां जीआईसी ऑडिटोरियम में पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत का संरक्षण और सम्मान समाज की प्रगति का आधार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में कथावाचक पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा जीआईसी ऑडिटोरियम में स्थापित की गई है। स्मार्ट सिटी योजना से नवनिर्मित जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम भी पंडित राधेश्याम स्मृति भवन रखा गया है। यह कार्यक्रम पंडित राधेश्याम की यादों को सहेजने के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित राधेश्याम के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
संबंधित वीडियो
विरासत के संरक्षण और सम्मान पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत के संरक्षण और सम्मान पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह समाज की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी विरासत का सम्मान करता है, वह विकास की ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों और विरासत की अवमानना दुर्गति का मार्ग खोलती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विरासत का सम्मान ही प्रगति का आधार है।
मुख्यमंत्री रामपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचा। यहां उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया। पंडित राधेश्याम ने खड़ी बोली में रामायण की रचना की थी। जिला प्रशासन ने उनकी याद में यह प्रतिमा स्थापित कराई है। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम करीब 15 मिनट का था।
संबंधित वीडियो
रास्ते बंद, लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
मुख्यमंत्री के शहर में प्रवेश करते ही प्रमुख चौराहों व रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिसके चलते आवागमन पूरी तरीके से प्रभावित हो गया। शहर के पटेल चौक से चौपुला स्थित फ्लाईओवर और चौराहे पर भीषण जाम लग रहा। बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे नजर आए।
पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को भी नहीं जाने दिया। चौपुला पुल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीएम का काफिला गुजरने के दौरान पुल के ऊपर और नीचे आवागन बंद रहा। अटल सेतु पर भी भीषण जाम लगा रहा। यहां एक एंबुलेंस भी फंस गई। सर्किट हाऊस चौराहे के पास लगे जाम में भी एक एंबुलेंस फंस गई।
कार्यक्रम की तैयारियां और सुरक्षा
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए ऑडिटोरियम में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। सोमवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का विमान सोमवार सुबह त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरा था। वहां से वे पीलीभीत के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे।
सीएम के काफिले में बाधक ना बने लावारिस पशु, निगम की टीमों ने पकड़े
सीएम योगी के बरेली पहुंचने से पूर्व नगर निगम की टीमों ने शहर के चौपुला, पटेल चौक और सेटेलाइट समेत अन्य चौराहों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान पशुओं को पकड़कर कैटल केयर वाहन में बंद कर चौराहे पर वाहन खड़े कर दिए गए। इस संबंध में वाहन चालकों ने बताया कि सीएम के समीक्षा बैठक करने के दौरान तक चौराहों समेत अन्य मार्गों पर पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। इसके बाद इन्हें कन्हा उपवन में छोड़ा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.