फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi inspected airstrip of Ganga Expressway in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन कर सकेंगे अभ्यास; CM ने किया निरीक्षण

Sun, 27 Apr 2025 07:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया, जो लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार है। एक्सप्रेसवे को प्रयागराज-गाजीपुर और मेरठ-हरिद्वार तक विस्तारित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Yogi inspected airstrip of Ganga Expressway in Shahjahanpur
सीएम योगी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का रविवार को निरीक्षण किया। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात लैंडिंग कर सकेंगे। फाइटर प्लेन यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आवागमन सुरक्षित होगा और किसी भी अपराधिक वारदात की आशंका पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।

विज्ञापन

CM Yogi inspected airstrip of Ganga Expressway in Shahjahanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। शाहजहांपुर में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की योजना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi inspected airstrip of Ganga Expressway in Shahjahanpur
सीएम योगी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद लिंक से जुड़ेगा बुंदेलखंड 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा। इससे बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को गति मिलेगी। योगी ने विश्वास जताया कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed