फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath reached budaun and inaugurates HPCL Compressed Biogas plant

सीएम योगी पहुंचे बदायूं: बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन, जिले को 363 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sat, 27 Jan 2024 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 02:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बदायूं पहुंचे। उन्होंने दातागंज के सैजनी में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। साथ ही 363 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached budaun and inaugurates HPCL Compressed Biogas plant
सीएम योगी ने बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले को 363 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी में आयोजित कार्यक्रम के मंच से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 60 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही सैजनी में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। यूपी के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे दातागंज पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यहां पहुंचे। मंच पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री को भगवान का अष्टधातु की मूर्ति भेंट की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों को गिनाया। 
विज्ञापन


यूपी में तेजी से हो रहा विकास 
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति इस देश के सभी राज्यों में सबसे शानदार है। जो योजनाएं जून 2015 से शुरू हुई हैं और योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद प्रगति बहुत तेजी से बढ़ी है। देश में सबसे अच्छी प्रगति है। योगी के आने से पहले कहा जाता था कि यूपी बीमारू राज्य है और अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन बनने जा रही है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिनकी अर्थव्यवस्था इतनी नहीं है। उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में 100 से अधिक कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


CM Yogi Adityanath reached budaun and inaugurates HPCL Compressed Biogas plant
सीएम की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

चीनी मिल लगवाने की मांग
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 2017 से पहले शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर कोई नहीं होता था, लेकिन अब लोग रात के 12 बजे तक घरों से बाहर रहते हैं। उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं होती है। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से अपनी विधानसभा में युवाओं के लिए स्टेडियम लगवाने की मांग की। इसके साथ-साथ गन्ना किसानों को सहुलियत प्रदान करने के लिए क्षेत्र में एक चीनी मिल लगवाने की मांग की। साथ ही कहा कि दातागंज में एक बाइपास का निर्माण होना है, जो चार साल से पाइप लाइन में है, उन्होंने उसको बनवाने की मांग की।

लाभार्थियों से की बात, सौंपे चेक, चाबी
मुख्यमंत्री ने युवाओं को मोबाइल, उन्नत किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात भी की। शिव कुमारी, मीना देवी, अनीता देवी, सरोजा देवी, वीना देवी, सत्यापाल, कांती देवी, निशा आदि को इनका वितरण किया गया।

डहरपुर से सैंजनी तक लगा रहा जाम
कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोग सुबह से ही सैंजनी के लिए निकल पड़े थे। वाहनों की संख्या अधिक होने पर दातागंज के डहरपुर में जाम लग गया। जो सैजनी तक लगा रहा। करीब पांच किलोमीटर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालत यह रही कि लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 40 मिनट लग गए। इससे कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के साथ अधिकारियों को भी काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed